10 May Holiday : हरियाणा में 10 मई को कई शहरों में नगर निगमों में निकाय चुनाव होने है। जिसे चलते इन क्षेत्रों में सरकार द्वारा आम चुनवों को लिए 10 मई को वेतन के साथ ही अवकाश घोष्टि करने करने का निर्णय लिया है।
इसी के चलते चीफ सेक्रेटरी अनुराग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि यह छूटी सभी सरकारी कार्यालयों में की गई है जिसके चलते बोर्डों और शैक्षणिक संस्थानों से लेकर निगमों,औद्योगिक इकाइयों में भी की गई है जिसके चलते कर्मचारी वोट डाल सकें।
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अम्बाला और पंचकूला के अलावा सोनीपत में भी मेयर पद के लिए सभी वार्डों के पार्षदों के लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई जा रही है। इसके अलावा रोहतक में भी सांपला सीट के लिए चुनाव होने है और रेवाड़ी में नगर परिषद में अध्यक्ष के साथ ही पार्षदों के लिए चुनाव प्रकारिया होगी। इसके साथ ही रेवाड़ी में ही धारूहेड़ा के लिए और उकलाना जो हिसार में नगर पालिकाओं में पार्षदों और अध्यक्ष पदों के लिए ही 10 मई को चुनाव होने है। जिसके चलते तैयारियां की जा रही है।
वार्डों में उपचुनाव भी होंगें 10 May Holiday
जानकरी के लिए बता दें कि करीब 6 रिक्त वार्डों में उपचुनाव करवाए जाएगें इसके लिए नगर परिषद टोहाना से लेकर फतेहाबाद के वार्ड नंबर- 17 में चुनाव होने है और झज्जर में भी वार्ड नंबर 13 और कैथल में वार्ड नंबर 11 के लिए चुनाव होंगे और वही करनाल के तरावड़ी में भी वार्ड नंबर 8 में और महेंद्रगढ़ में वार्ड नंबर 14 नगर पालिका कनीना में चुनाव प्रकारिया होगी। और यूमनगर के सढौरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में वोटिंग होगी।
वेतन भी मिलेगा और छुट्टी भी
जैसे कि पहले भी बताया गया है कि कल 10 मई के चुनाव के लिए 1951 की धारा 135-B के तहत चुनाव वाले स्थान पर सभी सरकारी संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। केवल पंजीकृत मतदाता के लिए ही, ताकि वह मतदान कर सकें। बता दें कि हरियाणा में फैक्ट्री से लेकर दुकानदारों और निजी संस्थाओं में भी छूटी का ऐलान किया गया है। उस क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता के लिए। तांकि सभी मतदान कर सकें।